पौधारोपण हम सब की सामाजिक व नैतिक जिम्मेवारी : कुमावत

0
704
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
– केबिनेट मंत्री के साथ ग्रामीणों ने लगाए हजारों पौधे
जयपुर/पाली। ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान’ के अंतर्गत शनिवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव हेमावास में सरस पशु आहार संयंत्र व ग्राम पंचायत हेमावास के संयुक्त तत्वावधान में “हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में  पशुपालन, गोपालन, देवस्थान व डेयरी मंत्री  जोराराम कुमावत ने पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय सहित गांव के अन्य हिस्सों में करीब दो हजार पौधे रोपित किए गए।
कुमावत में की लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेशभर में 10 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जबकि गत वर्ष राज्य में सात करोड़ पौधे रोपित किए गए थे।  कुमावत ने पौधारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि यह न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जल संरक्षण में भी सहायक है।
कुमावत ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि पौधारोपण हम सब की सामाजिक व नैतिक जिम्मेवारी है। इसलिए आप सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करें तथा अपने परिजनों व दोस्तों को इसके लिए प्रेरित करें। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है।
 पौधा रोपण के बाद देखरेख की दिलाई शपथ
इस कार्यक्रम में पौधारोपण के बाद केबिनेट मंत्री ने जनसमूह को वृक्षों की देखभाल का संकल्प भी दिलाया। साथ ही पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा पॉलिसी वितरित की गई।

कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में पाली डेयरी के चैयरमैन प्रताप सिंह बिठिया, पंचायत समिति, पाली के प्रधान प्रतिनिधि पुख जी पटेल, किसान केसरी भंवर चौधरी, पूर्व उप जिला प्रमुख नवल, सांसद प्रतिनिधि डीआर चौधरी, हेमावास के सरपंच मोहनलाल पटेल, बीएलए प्रेमाराम पटेल, धन्नाराम देवासी, हमीर सिंह, रतन सिंह, सरस डेयरी, पाली के एमडी मदन बागड़ी, कैटल फील्ड के एमडी मदन बागड़ी, पंचायत समिति सदस्य यशपाल सिंह व रामलाल, रमेश मेघवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष उम्मेद सिंह, यशवंत सैन, वीरप्रताप सिंह, जिला मंत्री पूनम सिंह, तहसीलदार कल्पेश, संयुक्त निदेशक, पशुपालन डॉ. मनोज पंवार, बीडीओ भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here