Home latest पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी पर हंगामा

पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी पर हंगामा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बाड़मेर। समदड़ी से पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस पार्टी में वापसी के बाद जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नाराज़गी गहराती नजर आ रही है।

सूत्रों के अनुसार, बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए, जिनमें पार्टी नेतृत्व के फैसले का विरोध दर्ज कराया गया। विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन नेताओं पर गंभीर आपराधिक आरोप लग चुके हों, उनकी वापसी से पार्टी की साख को नुकसान पहुंचेगा।

कार्यकर्ताओं ने जताई आपत्ति

स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि ऐसे नेताओं की वापसी से जनता में नकारात्मक संदेश जाता है। उनका मानना है कि यह कदम आगामी विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की स्थिति को कमजोर कर सकता है।

नगर परिषद ने हटाए पोस्टर

बालोतरा और बाड़मेर में लगाए गए विरोधी पोस्टरों को नगर परिषद ने हटाना शुरू कर दिया है। हालांकि, इससे पहले इन पोस्टरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थीं, जिन पर अब अलग-अलग मंचों पर चर्चा हो रही है।

कांग्रेस के भीतर इस मुद्दे को लेकर गुटबाज़ी खुलकर सामने आ गई है। अब देखना यह होगा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मामले में आगे क्या रुख अपनाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version