पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई

0
169
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क,

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे में मेरा युवा भारत टोंक और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाई में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और विद्यार्थियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि डॉ. सुमन मीणा (प्रभारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या गीता मीणा ने की।

एकता और भाईचारे का संदेश

सद्भावना दिवस पर मुख्य अतिथि डॉ. सुमन मीणा, प्रधानाचार्या गीता मीणा और व्याख्याता मस्तराम मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन राष्ट्रीय एकता, शांति, सहानुभूति और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की शपथ दिलवाई गई।

प्रतियोगिताएं और रैली

कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें—

  • प्रथम स्थान: गोलमा मीना

  • द्वितीय स्थान: पिंकी बेरवा

  • तृतीय स्थान: अंजली रेगर ने प्राप्त किया।

इसके बाद सद्भावना दिवस पर रैली का आयोजन हुआ, जिसे मुख्य अतिथि डॉ. सुमन मीणा और प्रधानाचार्या गीता मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यार्थियों द्वारा मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई।

वृक्षारोपण अभियान

सद्भावना दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यार्थियों ने पौधे भी लगाए।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

इस मौके पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी शैलेंद्र कुमार मेहरा, प्रधानाचार्य गुलाबचंद मीणा, व्याख्याता मस्तराम मीणा, निशा बंशीवाल, यूथ वॉलिंटियर श्योजीलाल धाकड़, शाहरुख ख़ान, हरिराम खींची, लोकेश धाकड़, मनीष गुर्जर, शैलेश शर्मा, चेतराम धाकड़ सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here