पूर्व मंत्री स्व. हरीसिंह चौधरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

0
129
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

राजेन्द्र शर्मा जती, भरतपुर।
भरतपुर।
 

भरतपुर। भरतपुर में पूर्व राज्य मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्व. हरीसिंह चौधरी दादा की पुण्यतिथि पर भूरी सिंह व्यायाम शाला पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिसिंह के सुपुत्र सुधीर सिंह कांग्रेस नेता राजीव सिंह के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुन्नी कप्तान जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा योगेश सिंघल अतुल मित्तल सहित काफी संख्या में मौजूद गणमान्य लोगों ने पूर्व मंत्री के फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके योगदान और आदर्शों को याद करते हुए कहा कि हरीसिंह दादा ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी और क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।
इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि दादा हरीसिंह जी का सरल स्वभाव, ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here