लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर,
श्रीगंगानगर।पूर्व मंत्री स्वर्गीय गुरमीत सिंह कुन्नर की द्वितीय पुण्यतिथि पर आज पदमपुर और श्रीकरणपुर में श्रद्धांजलि सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिनभर चले इन आयोजनों में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
स्मारक स्थल पर कीर्तन, अरदास और श्रद्धांजलि सभा
सुबह ग्राम 25 बी.बी. स्थित स्मारक स्थल पर कीर्तन एवं अरदास के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन ने स्व. कुन्नर को उनकी जनसेवा, सहज स्वभाव और विकास के प्रति समर्पण के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
रक्तदान शिविर और महिला वार्ड में बने हॉल का लोकार्पण
इसके बाद हर प्रभ आसरा सेवा समिति परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
साथ ही विधायक कोष से 10 लाख रुपये की लागत से महिला वार्ड में निर्मित हॉल का लोकार्पण सांसद कुलदीप इंदौरा और विधायक रुपिन्द्र सिंह कुन्नर द्वारा किया गया।
गोशाला में 10 लाख रुपये लागत से निर्मित टिन शेड का उद्घाटन
दोपहर 3 बजे श्रीकरणपुर की गोशाला में 10 लाख रुपये की लागत से बने टिन शेड का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर निम्न गणमान्य उपस्थित रहे—
-
जिला प्रमुख दुलाराम इन्दलिया
-
नगरपालिका अध्यक्ष रमेश बंसल
-
पूर्व पंचायत समिति प्रधान गुरदित्त सिंह
-
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलकरण सिंह
-
श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्य कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक
कार्यक्रम में स्वर्ग आश्रम गौशाला समिति के सरक्षक डॉ. हजारी लाल मुटनेजा एवं अध्यक्ष खेम चंद गोयल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
जनसेवा और समर्पण को याद किया गया
दिवंगत मंत्री गुरमीत सिंह कुन्नर को उनकी जनसेवा, सहजता, समाज के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका के लिए पूरे दिन विभिन्न मंचों पर याद किया गया।















































