Home latest पीएम मोदी करेंगे ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास – राठौड़

पीएम मोदी करेंगे ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास – राठौड़

0

 

 

अवैध धर्मान्तरण रोकने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने किया ऐतिहासिक फैसलाः- मदन राठौड़

केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार कृषक मित्र के तौर पर कर रही है कार्यः

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज नई दिल्ली स्थित आवास पर पत्रकारों के साथ यूसीसी, कृषक मित्र भाजपा सरकार, अवैध धर्मोन्तरण और राजस्थान में भाजपा सरकार के कार्यों पर चर्चा की। राठौड़ ने कहा कि केंद्र और राजस्थान में भाजपा की सरकार लगातार जनहितैषी कार्यों को कर रही है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा जहां समान नागरिकता कानून का समर्थन किया जा रहा है, वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा ईआरसीपी योजना को मूर्त रूप देकर लाखों किसानों के लिए सिंचाई साथ आमजन के लिए पेयजल की समस्या का समाधान करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है। ईआरसीपी योजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जयपुर के दादिया में किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि ईआरसीपी परियोजना का प्रारूप 2015-16 में तैयार किया गया, इसके बाद प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को अटकाने का काम किया हालांकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सत्ता में आने के साथ ही मध्यप्रदेश सरकार के साथ मिलकर इस जीवन दायनी परियोजना पर कार्य शुरू किया और अब इसका शिलान्यास होगा। परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीबन तीन लाख लोगों की उपस्थिति रहेगी। इससे जहां पीने के पानी की समस्या का समाधान होगा, वहीं सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त जल भी मिलेगा। राठौड़ ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विपक्ष को सकारात्मक कार्यों में अडचन पैदा नहीं करनी चाहिए। हालांकि विपक्ष का कार्य आरोप प्रत्यारोप लगाना ही रह गया है। भाजपा ने प्रदेश की जनता के लिए ईआरसीपी, पीकेसी के साथ जवाई पुर्नभरण योजना पर भी कार्य शुरू किया। इसके साथ प्रदेश के बांध, नहरों के पुर्नभरण सहित अन्य विकास के कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version