- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कजोड़ गुर्जर
टोंक: पीपलू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
टोंक -जिले के पीपलू में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के स्टोर कीपर दीपक को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई AEn ऑफिस में की गई।
एसीबी एएसपी झाबरमल के नेतृत्व में यह ट्रैप लगाया गया।
एएसपी झाबरमल ने बताया कि आरोपी स्टोर कीपर दीपक ने किसान के कृषि कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर जारी करने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। किसान ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद सत्यापन किया गया और आरोपी को आज 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया गया।
एसीबी टीम आरोपी को टोंक लेकर जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
- Advertisement -















































