पिंडवाड़ा में ठेकेदार की लापरवाही से बड़ा हादसा टला

0
40
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बाइक सवार बाल-बाल बचा, ट्रक धंसा निर्माणाधीन नाली में

लोकेशन: सिरोही, पिंडवाड़ा

राष्ट्रीय राजमार्ग (NHAI) पर ठेकेदार की लापरवाही के कारण अजारी फाटक के पास महाकाली होटल के सामने बड़ा हादसा टल गया। यहां नाली निर्माण स्थल पर चेतावनी और दिशा-निर्देश बोर्ड नहीं लगाए गए थे, जिसकी वजह से एक बाइक सवार बाल-बाल बचा, वहीं एक भारी ट्रक निर्माणाधीन नाली में धंस गया

चेतावनी बोर्ड नहीं, हर रोज़ खतरे में जान

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि NHAI ठेकेदार की लापरवाही से आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। निर्माण स्थल पर न तो सुरक्षा के उचित इंतजाम हैं और न ही चेतावनी बोर्ड। लोगों का कहना है कि यह कोई पहला हादसा नहीं है, बल्कि लंबे समय से आमजन खतरे के साये में सफर कर रहे हैं।

ट्रक पलटने से बचा, बाइक सवार मौत के मुंह से लौटा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक पलटते-पलटते बचा और बाइक सवार समय रहते निकल गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

सवाल उठे – क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

स्थानीयों का कहना है कि विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से लोगों की जान लगातार खतरे में है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है?

यह पूरा मामला पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here