Home crime पिंडवाड़ा के झाड़ोली नदी में अवैध बजरी खनन पर ग्रामीणों का विरोध

पिंडवाड़ा के झाड़ोली नदी में अवैध बजरी खनन पर ग्रामीणों का विरोध

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सिरोही। पिंडवाड़ा के झाड़ोली नदी क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध बजरी खनन के मामले ने नया मोड़ लिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बजरी से भरे ट्रैक्टर को घेराबंदी कर मौके पर रुकवा दिया और इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि नदी-नालों और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचाने वाले इस अवैध खनन की गतिविधियों को प्रशासन लंबे समय से नजरअंदाज कर रहा है। लगातार हो रहे नुकसान और माफियाओं की निर्बाध हरकतों के चलते स्थानीय लोग अब आक्रोशित हो उठे हैं।

ग्रामीणों ने मिलकर खनन माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मौके पर पहुँचने का इंतजार किया जा रहा है। झाड़ोली नदी क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग स्थानीय लोगों के बीच तेजी से बढ़ रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version