पिकलबॉल डबल्स प्रतियोगिता आयोजित

0
90
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सीए स्पोर्ट्स महोत्सव सदस्यों के मानसिक और शारीरिक विकास हेतु एक अभिनव पहल: आलोक सोमानी

 सीए प्रखर नुवाल एवं सीए नवीन कोगटा विजेता घोषित

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की भीलवाड़ा शाखा द्वारा ओस्तवाल ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “सीए स्पोर्ट्स महोत्सव 2025” के अंतर्गत पिकलबॉल डबल्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन सेवा सदन खेल मैदान में किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए आलोक सोमानी ने बताया कि सीए सदस्यों के मानसिक और शारीरिक विकास हेतु यह खेल महोत्सव एक अभिनव पहल है।

दुनियाभर में तेजी से लोकप्रिय होता हुआ पिकलबॉल एक नया खेल है, जिसका नाम ही ऊर्जा, गति और रोमांच की अनुमति देता है। इसका खेलने का ढंग, नियम और शॉट्स तीन खेल – टेनिस, टेबल टेनिस और बैडमिंटन – का एक प्रेरक संगम है, जिसका हर शॉट कौशल, चतुराई और एकजुटता दर्शाता है। शाखा सचिव सीए अक्षय सोडानी ने बताया कि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सीए प्रखर नुवाल एवं सीए नवीन कोगटा ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि सीए नवीन काकानी एवं सीए अनुज कोगटा उपविजेता रहे। साथ ही बताया कि अगली स्पर्धा बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी, जो 14 जून को महेश स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक सीए नरेश जागेटिया, दिनेश आगाल, अतुल कुमार सोमानी, विशेष अग्रवाल, नवीन कोगटा का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here