Home latest फुलेरा विधायक विद्याधर चौधरी के जन्मदिन पर किया अभिनंदन

फुलेरा विधायक विद्याधर चौधरी के जन्मदिन पर किया अभिनंदन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— रेनवाल में कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। फुलेरा विधायक विद्याधर सिंह चौधरी ने अपना जन्मदिवस सादगीपूर्ण रूप से मनाया। चौधरी के जन्मदिवस पर बड़ी संख्या में उनके फुलेरा निवास पहुंचे समर्थकों ने उनका फूलों की माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर अभिनंदन किया। किशनगढ़ रेनवाल से नगर पालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल की अगुवाई में समर्थक फुलेरा पहुंचे।
इससे पहले विधायक विद्याधर सिंह चौधरी ने सुबह कई गौ माता को चारा व गुड़ खिलाया। वे इसके बाद कांग्रेस कार्यालय फुलेरा पर समर्थकों से मिले। इसके बाद जिला चिकित्सालय में फल वितरण कार्यक्रम में सम्मलित हुए। विधानसभा क्षेत्र फुलेरा में विभिन्न स्थानों पर गौसेवा को सर्वोपरि मानते हुए पुनीत कार्य के दर्जनों कार्यक्रम आयोजित कर ‘’जन सेवा संकल्प दिवस’’ के रूप में मनाया। इसके बाद समर्थकों की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर रेनवाल पालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल ने विधायक विद्याधर सिंह चौधरी के अब तक के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। ओसवाल ने कहा कि रेनवाल नगर पालिका क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए गए हैं। इससे पहले रेनवाल में मोहल्ला रैगरान सरकारी स्कूल के बच्चों को पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल ने लंच बॉक्स और पेन पेंसिल बांटे।

इस दौरान विद्याधर चौधरी को कांग्रेस नेता एवं विधायक सचिन पायलट, राजस्थान विवि पूर्व अध्यक्ष विनोद जाखड़, कांग्रेस जयपुर ग्रामीण सांसद प्रत्याशी अनिल चोपड़ा, यशवीर सुरा, मनीष मिर्धा, विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक टीकाराम जूली, विधायक रामनिवास गावड़ीया, विधायक शिखा मील बराला, विधायक रफीक खान, विधायक अभिमन्यु पूनिया, विधायक मुकेश भाकर, सहित ने दूरभाष पर शुभकामना दी। वहीं रेनवाल पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल, यूथ अध्यक्ष विधानसभा फुलेरा कमलेश बांगडवा, रेनवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश रैगर, महेश बाजिया, विक्रम खांडेकर, महेंद्र सिंह सुल्तानिया, प्रधान प्रतिनिधि गिरधारी बरवड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version