लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा – सड़क, पानी, रोशनी समेत मूलभूत समस्याओं पर जताई नाराज़गी
फुलेरा (हेमन्त शर्मा)।
नगरपालिका फुलेरा की वार्ड संख्या 09 की पार्षद आशा सैनी ने नगरपालिका प्रशासन और जलदाय विभाग की लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी सांभरलेक को सौंपा।
ठप पड़ा प्रशासनिक कामकाज
पार्षद सैनी ने बताया कि नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी का पद अस्थायी है और पिछले दो वर्षों से जेईएन (JEN) का पद रिक्त पड़ा है, जिससे कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं।
-
आमजन के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
-
कर्मचारियों से शिकायत करने पर अक्सर यह जवाब मिलता है कि “टेण्डर नहीं हुए, स्टोर में सामान उपलब्ध नहीं है, अथवा उच्च अधिकारियों से बात करें।”
खाद्य सुरक्षा सूची पर सवाल
पार्षद सैनी ने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार के आदेशों के बावजूद गरीब परिवारों और घरेलू कामकाजी महिलाओं के नाम खाद्य सुरक्षा सूची में शामिल नहीं किए जा रहे हैं।
-
पात्र परिवारों के दस्तावेजों पर अनावश्यक आपत्तियां लगाई जा रही हैं।
-
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 31 अगस्त तक पोर्टल बंद हो गया, तो गरीब परिवार योजना से वंचित रह जाएंगे।
बुनियादी सुविधाओं का संकट
-
सड़कें टूटी हुई हैं और नालों की सफाई नहीं हो रही है।
-
स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं।
-
जलदाय विभाग फुलेरा में भी जेईएन का पद रिक्त है, जिसके चलते हालात बिगड़े हुए हैं।
-
वर्तमान में शहर में केवल 8 से 10 दिन में एक बार पानी सप्लाई हो रहा है।
-
सहायक अभियंता को बार-बार शिकायत देने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ।
प्रशासन का आश्वासन
ज्ञापन पर उपखंड अधिकारी ने पार्षद आशा सैनी को आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों से तुरंत वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि—
“आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा और खाद्य सुरक्षा योजना में किसी पात्र परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।”












































