फुलेरा में ट्रेनों के ठहराव और MST सुविधा बहाल करने की मांग

0
54
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा ज्ञापन, यात्रियों की आवाज़ सीधे मंत्रालय तक पहुँची

फुलेरा, जयपुर (हेमन्त शर्मा)। फुलेरा क्षेत्र में रेल सुविधाओं को पुनः बहाल कराने की दिशा में बड़ा प्रयास सामने आया है। व्यापार महासंघ फुलेरा तथा दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत फुलेरा के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के जयपुर आगमन पर उन्हें फुलेरा क्षेत्र की रेल समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कोविड काल के दौरान बंद की गई सुविधाओं को पुनः शुरू करने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

मुख्य मांगें

 ट्रेन ठहराव बहाल:
फुलेरा जंक्शन पर कोविड काल में बंद की गई कई ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू किया जाए। विशेष रूप से बिलासपुर एक्सप्रेस, राजकोट एक्सप्रेस और नागपुर एक्सप्रेस का ठहराव तत्काल बहाल किया जाए।

 मंथली सीजन टिकट (MST) सुविधा बहाल:
कोविड के दौरान बंद की गई MST सुविधा सभी उपयुक्त ट्रेनों में पुनः लागू की जाए। मार्च 2023 में दैनिक रेल यात्री संघ की मांग पर रेलवे बोर्ड ने मुख्यालय जगतपुरा को उपयुक्त ट्रेनों में MST सुविधा लागू करने के निर्देश दिए थे। लेकिन वर्तमान में केवल आगरा फोर्ट एक्सप्रेस और जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में ही यह सुविधा उपलब्ध है। अन्य ट्रेनों में भी MST सुविधा बहाल की जाए।

 रेलवे बोर्ड से प्राप्त पत्र संलग्न कर समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की मांग।

प्रतिनिधिमंडल में ये सदस्य रहे शामिल

  • अशोक वासदेव – संघ अध्यक्ष

  • मनोज आहूजा – व्यापार महासंघ अध्यक्ष

  • मुकेश सेन – वरिष्ठ कानूनी सलाहकार

  • आलोक तिवारी सहित अन्य सदस्य

यात्रियों के हित में महत्वपूर्ण पहल

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह पहल फुलेरा क्षेत्र के लाखों दैनिक रेल यात्रियों के हित में है। ट्रेनों के ठहराव और MST जैसी सुविधाओं के बहाल होने से क्षेत्र की आम जनता को यात्रा में राहत मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।


फुलेरा क्षेत्र की आवाज़ अब मंत्रालय तक पहुँची है – आशा है कि रेल सेवाओं में सुधार की दिशा में शीघ्र सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here