Home latest फुलेरा में बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन अलर्ट पर

फुलेरा में बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन अलर्ट पर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

फुलेरा (जयपुर)।
सांभरलेक क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। रविवार सुबह से जारी तेज बरसात से सड़कों पर जलभराव और कटाव की स्थिति बन गई है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

प्रमुख मार्ग बंद

  • भारी जलभराव के कारण सांभरलेक–शाकंभरी माता–रूपनगढ़ स्टेट हाईवे को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया है।

  • नलियासर–नरैना–दूदू मार्ग पर भी एहतियातन यातायात रोक दिया गया है।

  • इन मार्गों पर पानी का दबाव अधिक होने और सड़क कटने का खतरा देखते हुए यह कदम उठाया गया।

शिक्षण संस्थान बंद

प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से सांभर उपखंड के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

गांवों में जलभराव

लगातार बारिश से आसपास के कई गांव जलमग्न हो गए हैं। खेत-खलिहान और रास्ते पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। निचले इलाकों के घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन का अलर्ट

स्थानीय प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे बिना आवश्यकता घरों से बाहर न निकलें और नदी-नालों की ओर जाने से परहेज करें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस टीमें मुस्तैद हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version