- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
गंगापुरसिटी/सवाई माधोपुर (बनी सिंह मीना)। फ्रासपुर के जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में काम कर रही एक महिला को जंगल में शव पड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद उसने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
ग्रामीणों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस जांच में शव की पहचान फ्रासपुर निवासी रामखिलाड़ी पुत्र रघुनाथ रैगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले तीन दिनों से लापता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
