- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
सवाई माधोपुर: रणथंभौर के कोर एरिया में टाइगर द्वारा एक बेल का शिकार करते हुए सामने आए वायरल वीडियो ने वन विभाग की सतर्कता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुंडेरा रेंज स्थित भदलाव फॉरेस्ट चौकी के पास का है, जिसे आज सुबह कचिदा माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड किया।
वीडियो में टाइगर का स्पष्ट मूवमेंट दिखाई देता है, जबकि उस समय मौके पर फॉरेस्ट स्टाफ अनुपस्थित था। यह स्थिति सुरक्षा प्रबंधन में बड़ी चूक और मॉनिटरिंग सिस्टम की कमजोरियों को उजागर करती है।
जानकारों का कहना है कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने फॉरेस्ट चौकियों की निगरानी व्यवस्था और गश्त प्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
