Home latest फूलों से खेली होली, सुथड़ा तीर्थ में मनाया फागोत्सव

फूलों से खेली होली, सुथड़ा तीर्थ में मनाया फागोत्सव

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उपखंड क्षेत्र के श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सूंथड़ा में फागोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं ने फूलों और गुलाल से होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात फागोत्सव महोत्सव में महिलाओं ने फूलों की होली खेली तथा भक्ति और उल्लास का वातावरण बना।

अग्रवाल समाज 84 के सहमंत्री मनोज कुमार जैन ने बताया कि महिला परिषद की अध्यक्ष बिना जैन छामुनिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। फागोत्सव के दौरान डांस, मस्ती, मनोरंजक खेल, सरप्राइज एक्टिविटीज, गिफ्ट्स एवं सम्मान समारोह जैसे विविध आयोजन किए गए। साथ ही सामाजिक विषयों और आपसी सहयोग पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज 84 उनियारा ब्लॉक के अध्यक्ष पदमचंद नगरफोर्ट, युवा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश जैन तथा महिला ब्लॉक अध्यक्ष दयावती जैन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उनियारा, बनेठा, ककोड़, नगरफोर्ट एवं पलाई क्षेत्र की जैन समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version