लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
25 प्रमुख योजनाओं से राजस्थान का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। राज्य के योजनाबद्ध विकास हेतु विज़न डॉक्यूमेंट तैयार करने के साथ ही केंद्र एवं राज्य निधि से संचालित 25 प्रमुख योजनाओं को फ्लैगशिप प्रोग्राम में शामिल किया गया है।
इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण–शहरी विकास, कृषि, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का तेज विस्तार किया जा रहा है, जिससे सर्वजन हिताय–सर्वजन सुखाय की भावना को मजबूती मिल रही है।
महिलाओं के सर्वांगीण सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम
राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान है।
-
लाड़ो प्रोत्साहन योजना के तहत गरीब परिवारों की बालिकाओं को जन्म से लेकर शिक्षा तक ₹1.5 लाख की सहायता।
-
नमो ड्रोन दीदी, सोलर दीदी, लखपति दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी, पशु सखी जैसी योजनाओं से महिलाओं को कौशल एवं आय के नए अवसर।
वंचित वर्ग के लिए मजबूत कल्याणकारी पहल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को आगे बढ़ाते हुए—
-
मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से विभिन्न असंगठित श्रमिक वर्गों को विशेष अल्पावधि ऋण।
-
खाद्य सुरक्षा पोर्टल पुनः शुरू कर अपात्रों को हटाकर नए पात्र परिवारों को जोड़ा गया।
-
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से कमजोर आय वर्ग के परिवारों को रियायती आवास।
स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और ऊर्जा क्षेत्र में तेज प्रगति
स्वास्थ्य
-
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन को फ्लैगशिप योजना घोषित कर नए स्वास्थ्य केंद्र, क्रिटिकल केयर अस्पताल और आधुनिक लैब स्थापित की जा रही हैं।
ऊर्जा
राजस्थान सौर ऊर्जा में तेजी से अग्रणी बन रहा है।
-
पीएम-कुसुम योजना के कंपोनेंट A, B और C के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र, स्वतंत्र सौर पंप और ग्रिड–कनेक्टेड कृषि पंप स्थापित किए जा रहे हैं।
-
आरडीएसएस योजना से राज्य के बिजली वितरण ढांचे को आधुनिक बनाया जा रहा है।
पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए बड़े अभियान
-
‘एक पेड़ मां के नाम’ से प्रेरित मिशन हरियालो राजस्थान, पाँच वर्षों में 50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य।
-
कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण, भूजल स्तर सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
-
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत 4,700 गांवों में वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण, 1.10 लाख कार्यों का लक्ष्य।
गांवों में तेजी से मजबूत होती बुनियादी सुविधाएँ
-
दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना से सभी बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का लक्ष्य।
-
अटल प्रगति पथ के तहत 5,000+ आबादी वाले ग्रामीण कस्बों में सीसी सड़कें।
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से छोटे गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा रहा है।
-
PMAY–ग्रामीण और जल जीवन मिशन के तहत पक्के घर और हर घर नल का जल।
-
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को फ्लैगशिप घोषित कर ODF गांवों को बढ़ावा।

कृषि और ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार
-
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को डिग्गी, फार्मपौंड, ड्रिप–स्प्रिंकलर, ग्रीन/पॉली हाउस पर अनुदान।
-
भूमिहीन कृषि श्रमिकों को ₹5,000 कीमत तक के कृषि उपकरण।
-
स्वामित्व योजना में ड्रोन आधारित सर्वे, डिजिटल मैपिंग और संपत्ति कार्ड—
ग्रामीणों को कानूनी अधिकार और ऋण सुविधा में मदद।
शिक्षित राजस्थान–विकसित राजस्थान
-
मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा।
-
हर ग्राम पंचायत पर चरणबद्ध तरीके से अटल ज्ञान केंद्र की स्थापना, ग्रामीण युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण।
शहरों का सुनियोजित विस्तार
-
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) से कचरा एवं सीवरेज प्रबंधन में सुधार।
-
अमृत योजना के तहत शहरी पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
लोकल से ग्लोबल: राजस्थान के उत्पादों को नई पहचान
-
पंच गौरव कार्यक्रम के तहत
– एक जिला–एक उपज
– एक उत्पाद
– एक वानस्पतिक प्रजाति
– एक पर्यटन स्थल
– एक खेल
को बढ़ावा। -
पीएम विश्वकर्मा योजना से 18 परंपरागत व्यवसायों के कारीगरों को
– प्रमाणपत्र & ID कार्ड
– ₹15,000 टूलकिट सहायता
– ₹2 लाख तक ऋण
– ब्याज अनुदान।



















































