Home latest फिट इंडिया मिशन को साकार करने दौड़े युवा

फिट इंडिया मिशन को साकार करने दौड़े युवा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जवाई सुमेरपुर मैराथन-2025 को केबिनेट मंत्री ने भगवा ध्वज दिखाकर किया रवाना, विजेताओं को बांटे उपहार

जयपुर/सुमेरपुर ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे फिट इंडिया मिशन को प्रोत्साहित करने के लिए रविवार को सुमेरपुर की सड़कों पर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह देखने को मिला। बुस्ट ओरा ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित जवाई सुमेरपुर मैराथन-2025 में 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। अलसुबह से ही प्रतिभागी उत्साहित होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत उपस्थित रहे। उन्होंने मैराथन को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया और धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा,
“ऐसे आयोजन बेहद आवश्यक हैं। यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा। राजस्थान शक्ति और भक्ति का प्रदेश है। हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की। आने वाले समय में हम चार लाख सरकारी नौकरियां देंगे और अगले वर्ष यहाँ ‘खेलो इंडिया’ का आयोजन भी करेंगे।”

सहभागिता और आयोजन

मैराथन का आयोजन शिक्षा क्रांति रंगमंच में मंत्री जोराराम कुमावत और विशेष अतिथि अधिशासी अधिकारी नरपत राजपुरोहित की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डायरेक्टर रवि परमार ने बताया कि पिछले एक महीने से सुमेरपुर में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और छात्रों को जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्थानीय सामाजिक संगठन युवा एकता मंच ने भी इस स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

मंच के संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता महिपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा,
“सुमेरपुर में यह पहला अवसर है जब इतनी सुंदर और बड़े स्तर पर वर्गवार दौड़ प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। 18–35 वर्ष, 36–50 वर्ष और 51 वर्ष से ऊपर की श्रेणियों में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग दौड़ कराई गई। तीनों श्रेणियों में कुल 54 विजेताओं को उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।”

सहयोगियों का आभार

कार्यक्रम में सहयोग करने वाले ट्रिबा ग्रुप के मुपुब मेहता, एडवरट कॉलेज फालना, कॉम्बेश्वर होजरी तथा देवल पटेल ग्रुप का विशेष आभार व्यक्त किया गया। इसके अलावा सुमित अग्रवाल, अरुण देवड़ा, कृष्णपाल सिंह, तरुण परमार, दीपिका व्यास, मनीषा परमार, विशाल बोरोणा, हिमांशु परिहार, लक्ष्मण कुमार, भरत सेन, प्रदीप प्रजापत, अनीश माली, हर्ष प्रजापत सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और शहरवासियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

यह आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरक कदम साबित हुआ, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का एक आदर्श उदाहरण भी बना।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version