लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर: राजस्थान सरकार के बजट वर्ष 2024-25 के क्रियान्वयन के तहत पशुपालन विभाग प्रदेश के विभिन्न जिलों में चरणबद्ध रूप से पशु मेलों का आयोजन कर रहा है। इस कड़ी में फरवरी और मार्च माह में पांच जिला स्तरीय पशु मेले आयोजित होंगे।
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने जानकारी दी कि 28 नवंबर-2026 तक आठ राज्य स्तरीय पशु मेले भी आयोजित किए जाएंगे।
फरवरी-मार्च में होने वाले जिला स्तरीय पशु मेले:
-
13-17 फरवरी: पाली जिले, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र, ग्राम पंचायत सांडेराव – श्री निम्बेश्वर पशु मेला
-
15-19 फरवरी: जालौर जिले, सायला – मां कात्यायनी देवी पशु मेला
-
16-20 फरवरी: उदयपुर जिले, जूनावास, खेमली – आंजना माता पशु मेला
-
24-28 फरवरी: पोकरण, रामदेवरा – बाबा रामदेव पशु मेला
-
25 फरवरी – 1 मार्च: सिरोही जिले, रेवदर तहसील, मंडार – लीलाधारी महादेव पशु मेला
राज्य स्तरीय पशु मेले (शेष वर्ष):
-
15-29 मार्च: बालोतरा, तिलवाड़ा – श्री मल्लीनाथ पशु मेला
-
19 मार्च – 2 अप्रैल: नागौर, मेड़ता सिटी – श्री बलदेव पशु मेला
-
29 मई – 7 जून: झालावाड़, झालरापाटन – श्री गोमती सागर पशु मेला
-
28 अगस्त – 11 सितंबर: डीडवाना-कुचामन, परबतसर – श्री वीर तेजाजी पशु मेला
-
28 अगस्त – 26 सितंबर: हनुमानगढ़, गोगामेड़ी – श्री गोगामेड़ी पशु मेला
-
15-25 अक्टूबर: भरतपुर – श्री जसवंत प्रदर्शनी व पशु मेला
-
10-26 नवंबर: अजमेर, पुष्कर – श्री कार्तिक पशु मेला
-
20-28 नवंबर: झालावाड़, झालरापाटन – राज्य स्तरीय श्री चंद्रभागा पशु मेला
पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि इन मेलों से पशुपालकों को लाभ मिलेगा और पशुपालन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि मेलों की तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और सभी सुरक्षा व व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।


















































