- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जोधपुर। जोधपुर जिले के फलोदी-मतोड़ा भारतमाला हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। बताया जा रहा है कि हाईवे किनारे बड़ी संख्या में अवैध अस्थाई ढाबे बनाए गए हैं, जिनके कारण सड़क पर ट्रक और भारी वाहन अक्सर सामान लेने के लिए बीच रास्ते में ही खड़े कर दिए जाते हैं।
इसी लापरवाही के चलते बीती रात एक टेम्पो ट्रैवलर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया, जिसमें कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद प्रशासन ने भारी पुलिस जाप्ते के साथ अभियान चलाकर सड़क किनारे के अवैध ढाबों को हटाना शुरू कर दिया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हाईवे पर अवैध बायोडीजल की बिक्री भी बड़े पैमाने पर हो रही है। इसकी शिकायतें पहले भी कई बार प्रशासन तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई अब जाकर शुरू हुई है।
- Advertisement -



















































