लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जोधपुर। राजस्थान सरकार के शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री तथा जोधपुर-फलोदी प्रभारी मंत्री श्री मदन दिलावर ने फलोदी-मातोड़ा मार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की है।
मंत्री श्री दिलावर ने कहा कि “शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है।” उन्होंने घोषणा की कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सहायता राशि का वितरण शीघ्रता से सुनिश्चित किया जाए तथा घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
