Home accident फायरिंग की घटना में 2 युवक घायल, गंभीर घायल अवस्था में जयपुर...

फायरिंग की घटना में 2 युवक घायल, गंभीर घायल अवस्था में जयपुर रेफर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 जयपुर मार्ग पर एक निजी हॉस्पीटल के पास की घटना

गंगापुर सिटी। जयपुर रोड पर सदर थाना क्षेत्र में सोमवार रात कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंगापुर सिटी गर्वमेंट हॉस्पीटल लाया गया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जयपुर रेफर कर दिया।
एक घायल यश अवस्थी के पिता अवधेश अवस्थी निवासी मिर्जापुर ने बताया कि उसका बेटा यश और दूसरा घायल साथी मयंक भारद्वाज पुत्र भारतभूषण निवासी पंचमुखी हनुमानजी मंदिर दोनों सीपी हॉस्पीटल में शाम को उनके रिश्तेदार को देखने और भोजन देने के लिए गए थे।

घायल यश ने आरोप लगाया कि इस दौरान विकास डोई, सौरभ मीणा, तुषार गुर्जर, अतरसिंह तंवर, आरएस अवाना आदि ने उनके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं फायरिंग की, जिससे वे दोनों घायल हो गए। घायल यश ने अपने पिता को फोन कर घायल होने की जानकारी दी और मौके पर परिजन पहुंचे, जहां दोनों घायलों को गंगापुर सिटी गर्वमेंट हॉस्पीटल लेकर आए, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर दोनों को जयपुर रेफर कर दिया। मयंक के गुप्तांग सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है, जबकि यश के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है, साथ ही पैर भी फ्रैक्चर हो गया।

सदर थानाधिकारी बनीसिंह का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है, फिर भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टीम गठित की गई है और टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास करने के साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version