पेयजल समस्या को लेकर उपखंड कार्यालय उनियारा पर धरना

0
35
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


(रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा)

उनियारा। उनियारा उपखंड क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष मदन कुमावत एवं तहसील अध्यक्ष शिवराज सिंह मीणा की अगुवाई में संघ के पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया।

धरने में उन्होंने बताया कि पलाई गांव के बैरवा और रैगर मोहल्ला, झुण्डवा पंचायत, राहमानपुरा, सुभानपुरा, सिन्दोली, बैरवा बस्ती, ठिकरिया सहित कई क्षेत्रों में बिलासपुर परियोजना से पेयजल की आपूर्ति शुरू की जानी थी, लेकिन अब तक पानी नहीं पहुँचा। गर्मी का मौसम नज़दीक है और लोग हेण्डपम्प, कुओं आदि से पानी लाने को मजबूर हैं।

इस पर उपखंड अधिकारी पूजा मीणा ने धरना देने वालों को वार्ता के लिए बुलाया। अधिशाषी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, परियोजना खंड टोंक ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि पलाई गांव में जल जीवन मिशन के तहत 1.5 लाख लीटर की क्षमता का उच्च जलाशय निर्माण कर जलापूर्ति चालू कर दी गई है। लेकिन विभागीय नल कनेक्शनों में छेड़छाड़ और पाइपलाइन में मोटे छेद होने के कारण अंतिम छोर के घरों में समस्या बनी हुई है।

समाधान के तौर पर अधिशाषी अभियंता ने बताया कि:

  • बैरवा और रैगर मोहल्लों में अलग-अलग वाल्व लगाकर जॉन बनाया जाएगा।
  • राहमानपुरा, सुभानपुरा, ठिकरिया के लिए रसूलपुरा टंकी से अलग वाल्व ऑपरेटर नियुक्त किया गया है। प्रातः 1 से 1:15 बजे तक जलापूर्ति सुनिश्चित की गई है।
  • स्थायी समाधान के लिए एचपीडिएल (काली लाइन) जोड़ना आवश्यक है, जो बजट मिलने पर किया जाएगा।
  • सिन्दोली ग्राम की अवैध नाल कनेक्शन 10 दिवस में हटाई जाएंगी।
  • खातोली गांव की जलापूर्ति के लिए नवीन टंकी निर्माण कार्य पूर्ण है, लेकिन बजट अभाव के कारण 5-6 माह से कार्य स्थगित है। बजट मिलने पर दोनों टंकियों से जलापूर्ति चालू होगी।

धरने में उपस्थित प्रमुख लोग थे: पूर्व तहसील अध्यक्ष रामकिशन धाकड़, अलीगढ़ तहसील अध्यक्ष भेरूलाल कुशवाहा, जैविक प्रमुख मदनलाल माली, तहसील प्रभारी रामभज धाकड़, जिला सह मंत्री मुकेश चौधरी, सहित अन्य किसान और ग्रामीण।

लिखित आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

- Advertisement -
Previous articleसंभवनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महामहोत्सव मनाया
Next article5 आरोपी गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here