पेट से बाहर आई बच्चेदानी को दूरबीन से वापस जोड़ा

0
151
- Advertisement -

 

वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. मुकेश शर्मा के निर्देशन में हुआ ऑपरेशन
— संभवतया पहली बार जयपुर के किसी अस्पताल में हुआ ऐसा

लोक टुडे न्यूज़  नेटवर्क

नवीन कुमावत की रिपोर्ट 
जयपुर ग्रामीण। जयपुर के छोटी चौपड़ स्थित गणगौरी अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। पहली बार प्रदेश के किसी सरकारी अस्पताल में ऐसा कारनामा हुआ है। छोटी चौपड़ स्थित गणगौरी सरकारी महिला अस्पताल में शल्य चिकित्सक मुकेश शर्मा के निर्देशन में ये कारनामा किया गया है।
हुआ यूं कि यहां एक 27 वर्षीय महिला रोगी 28 दिसंबर को गणगौरी अस्पताल में अपने पेट से बाहर निकली बच्चेदानी का परीक्षण कराने और इलाज कराने आई थी। अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों ने उसे यह चार दिन भर्ती रखा, और दूरबीन से उसका इलाज कर उसे एक जनवरी को छुट्टी भी दे दी। अब महिला रोगी की सेहत में सुधार है।
गणगौरी अस्पताल के वरिष्ठ शल्य चिकित्सक मुकेश शर्मा एवं स्त्री एवं प्रसूता विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर मेघा ने बताया कि यह महिला 18 दिसंबर 2024 को अस्पताल में अपना इलाज कराने आई थी। महिला की सारी जांचें करने के बाद हमने प्रेक्टोप्रेक्सी सर्जरी करने का फैसला किया। इस ऑपरेशन में एनेस्थिसिया विभाग के डॉक्टर चटर्जी, डॉक्टर वीणा, डॉक्टर हर्ष और डॉक्टर रवि के अलावा नर्सिंग ऑफिसर देवेंद्र, राकेश और सुरेश ने सहयोग किया।
वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर मुकेश शर्मा ने बताया कि गायनी और जनरल सर्जरी विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर इस कार्य को सफल अंजाम दिया है। इसमें हमने महिला का ओपन ऑपरेशन ना कर दूरबीन से किया। दूरबीन के जरिए शरीर से बाहर निकली हुई बच्चेदानी को वापस अंदर पेट में डाला और उसे फिक्स करने के लिए प्रोलिन मेश ( एक प्रकार की जाली ) लगाकर सफल ऑपरेशन किया। इसके तीन दिन बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर शर्मा ने बताया कि महिला के पेट में इन्फेक्शन के चलते अपनी जगह से बच्चेदानी ने जगह छोड़ दी थी। इस वजह से वह प्राइवेट पार्ट से बाहर आकर दोनों जांघों के बीच आ गई थी। इसी वजह से उसके खराब होने का अंदाजा लगा कई डॉक्टरों ने उसके खराब होने की बात कह दी होगी।
गणगौरी अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि इससे पहले ये महिला कई निजी अस्पतालों में भी गई थी, लेकिन सब जगहों पर उसे बच्चेदानी निकलवाने की सलाह दी गई। लेकिन गणगौरी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे दोबारा से उसी जगह जोड़कर अपना कमाल दिखाया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here