पीसांगन उपखंड क्षेत्र में भी वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ श्रीगणेश

0
221
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ओमप्रकाश चौधरी।
अजमेर, पीसांगन। प्रदेश के साथ ही उपखंड मुख्यालय पीसांगन समेत देहात में गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” का श्रीगणेश हुआ। इस कड़ी में उपखंड क्षेत्र के रामपुरा डाबला में भी प्रशासक सीमा चौधरी के सानिध्य व अभियान के पंचायत प्रभारी शिवनारायण नायक की देखरेख में पीपल पूजन,तालाब पूजन,पौधरोपण,चुनरी अर्पण व कलश यात्रा जैसे पारंपरिक व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन जनसहभागिता के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। अभियान के आगाज पर प्रशासक सीमा चौधरी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ।

इस दौरान प्रशासक सीमा चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भजनलाल शर्मा की पहल पर शुरू हुए अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण,भूजल स्तर वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन बनाना है। उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन का पौषक तो हैं ही साथ ही यह संस्कृति का आधार है। अतः हमें पानी का विवेकपूर्वक व मितव्ययी तरीके से उपयोग करते हुए पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण करते हुए उनकी रक्षा व पुनर्स्थापना करनी चाहिए। इस दौरान प्रशासक सीमा चौधरी व प्रभारी शिवनारायण नायक के अलावा ग्राम विकास अधिकारी हरीश धायल,कृषि पर्यवेक्षक राजकुमारी जैन,डाटा एंट्री सखी राजीविका सोनी देवी राईका,उधम सखी बरखा वैष्णव,कृषि सखी मोनू कुम्हार,पशु सखी जरीना,नागेश विक्रम,सांवरलाल,विष्णुदत्त वैष्णव,लीला गैणा,अबरार अहमद,मंजू रैदास समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here