लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
ओमप्रकाश चौधरी
अजमेर, पीसांगन। थाना परिसर में उपखंड़ अधिकारी राजीव बड़गूजर की अध्यक्षता व थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के सानिध्य में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बक़रीद के पर्व समेत कानून व्यवस्था पर मंथन करते हुए। प्रशासन ने समिति सदस्यों व क्षेत्र वासियों से शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील करते हुए समिति सदस्यों से सहयोग बनाए रखने पर चर्चा की। इस अवसर पर बैठक में मौजूद दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने एक स्वर में कहा कि हम लोग सदियों से देश प्रदेश एवं कस्बे में चली आ रही गंगा जमुनी तहजीब की हर बार की तरह इस बार भी मिशाल पेश करेंगे एवं भाई चारे के अमिट ताने बाने पर किसी भी सूरत में आंच नही आने देंगे।
बैठक में समिति सदस्यों व प्रशासन ने थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर भी मंथन किया। बैठक में उपखंड़ अधिकारी राजीव बड़गूजर,थानाधिकारी प्रहलाद सहाय,नागेलाव प्रशासक सुवालाल चौहान,सदर बाबू लोहार,ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान,हाजी इस्माइल ठेकेदार,रफीक कटारिया,शुभम वैष्णव,उदाराम कुमावत,राजवीर पौषक,राजकुमार सोनी,मोहम्मद अली कुरैशी,बनवारीलाल कुमावत,मनोहर कुंवाड़ा,श्यामलाल कुमावत समेत समिति सदस्य मौजूद रहे।