Home latest पीसांगन में मावट और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें प्रभावित

पीसांगन में मावट और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें प्रभावित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीसांगन, अजमेर (ओमप्रकाश चौधरी)। बीती रात से मौसम ने उपखंड मुख्यालय पीसांगन और आसपास के देहात क्षेत्रों में करवट ली है। यहाँ रुक-रुक कर मावट और ओलावृष्टि हो रही है, जिससे ठंडक बढ़ गई है और किसानों की फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात पश्चिम दिशा से आ रही काली घटाओं ने आसमान में डेरा डाला और दिनभर भी बरसात जारी रही। उपखंड क्षेत्र के फतेहपुरा, सेठन, रामपुरा डाबला, गोविंदगढ़, अखेपुरा, समरथपुरा, जसवंतपुरा, भगवानपुरा, पिचोलिया, मांगलियावास और दांतड़ा जैसे गांवों में कभी धीमे तो कभी तेज रूप में बारिश और ओलावृष्टि हुई।

खेतों में चने से लेकर कंचे के आकार के ओले गिरने से किसानों की तैयार फसलें जोखिम में आ गई हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि मावट और ओलावृष्टि से चने, सरसो, गेहूं, जौ, इसबगोल जैसी फसलें फिफ्टी-फिफ्टी प्रभावित हो सकती हैं। कई खेतों में पक चुकी फसलें और गेहूं-जौ जैसी फसलें भी अभी तैयार हो रही हैं, इसलिए ओले और तेज हवाओं से फसलें जमींदोज हो गई हैं।

किसानों की चिंता है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो उनके लिए आर्थिक नुकसान का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version