Home latest पीसांगन में कल होगी कांग्रेस की अहम बैठक

पीसांगन में कल होगी कांग्रेस की अहम बैठक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

स्थान: पीसांगन (अजमेर) | संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी

पीसांगन। अजमेर जिला देहात कांग्रेस के अध्यक्ष के नाम की रायशुमारी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार दोपहर 2:30 बजे श्रीयादे वाटिका, मेवाड़िया रोड पर आयोजित की जाएगी। बैठक में ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

ब्लॉक संगठन महासचिव सगीर अहमद ने बताया कि बैठक में अशोक तंवर (पूर्व सांसद एवं जिला प्रभारी), विधायक रूपेंद्रसिंह कुन्नर, रमेश दीवान और देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह राठौड़ उपस्थित रहेंगे। ये नेता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों, पार्टी के सिंबल से विजयी वर्तमान एवं पूर्व जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर देहात जिलाध्यक्ष पद के लिए नाम पर मंथन करेंगे।

बैठक में नसीराबाद के पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, महेंद्र सिंह गुर्जर, नसीराबाद विधानसभा प्रत्याशी शिवप्रकाश गुर्जर, श्रीनगर पंचायत समिति प्रधान कमलेश गुर्जर सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

सगीर अहमद ने बताया कि बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह रायशुमारी जिला देहात कांग्रेस के लिए संगठनात्मक दृष्टि से अहम मानी जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version