पीसांगन में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर जब्त

0
88
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पीसांगन (अजमेर)। स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी।
पीसांगन पुलिस ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवाड़ा क्षेत्र में कार्रवाई की।

थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अवैध खनन और परिवहन करते हुए बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर को जब्त कर थाने में सुरक्षार्थ खड़ा किया। अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दी गई।

आरोपित ट्रैक्टरों के चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के साथ हैड कांस्टेबल सुनील थेतरवाल, कांस्टेबल राजेंद्र थांकण, रामाकिशन भांबू, सुखाराम माली, सांवराराम, कुशाल पचार और धर्मासिंह रावत शामिल थे।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here