लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पीसांगन ,अजमेर | (ओमप्रकाश चौधरी) अजमेर जिले के पीसांगन क्षेत्र के मांगलियावास में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जयपुर से ब्यावर जाते समय भाजपाइयों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान मांगलियावास एवं पीसांगन मंडल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राजे के साथ मौजूद ओसियां विधायक भैराराम सियोल एवं विधायक यूनुस खान का भी स्वागत किया गया। अभिनंदन कार्यक्रम नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा एवं मंडल अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। वसुंधरा राजे ने ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान दिनेश नायक, पूर्व प्रधान दिलीप पचार, पूर्व उप जिला प्रमुख तारासिंह रावत, तबीजी सरपंच राजेंद्र गैणा, रामपुरा डाबला सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी, लीड़ी सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल डिया, अलीपुरा सरपंच प्रतिनिधि रमजान खान, मकरेड़ा के पूर्व सरपंच शिवराज चौधरी, रेखराज जाट, मुन्नालाल जाखड़, अशोक जाखड़, बलवीर सिंह गौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र सिंह रावत, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिवजी जाखड़, मनीष पुनिया, सुरेंद्र नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





















































