Home crime पीजी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

पीजी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: अरुण शर्मा, भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा)

खैरथल-तिजारा। जिले के टपूकड़ा क्षेत्र में स्थित हर्षित पेइंग गेस्ट (पीजी) में बुधवार देर शाम एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के उमरीपुर गांव निवासी राहुल (पिता रमेश मेघवाल) के रूप में हुई है। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही टपूकड़ा थाना अधिकारी प्रदीप नेहरा (प्रशिक्षु आरपीएस) मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमरे में फंदे पर लटके शव को नीचे उतरवाया और उसे टपूकड़ा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिवारजनों को भी सूचना दे दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version