पीएनबी की और से किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन 

0
136
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ओमप्रकाश चौधरी

अजमेर,पीसांगन। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय रामपुरा डाबला स्थित आईटी केंद्र पर पंजाब नेशनल बैंक की ओर से किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रशासक सीमा चौधरी मौजूद रहीं। जयपुर-अजमेर मंडल कार्यालय से मुख्य प्रबंधक दिनेश कुमार गुर्जर, अधिकारी पारुल गुप्ता, शाखा प्रबंधक हीर दास और कृषि अधिकारी दिनेश कुमावत ने किसानों को संबोधित किया। संगोष्ठी में किसान क्रेडिट कार्ड, खाद्य उन्नयन योजना, वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज, पॉली हाउस जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नए बचत खातों की विशेषताएं, प्रधानमंत्री बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल हुए। शाखा की ओर से 58.85 लाख रुपए के ऋण स्वीकृत किए गए। साथ ही 86.25 लाख रुपए के 8 नए ऋण आवेदन प्राप्त हुए। अंत में प्रशासक सीमा चौधरी ने सभी का आभार जताया और संगोष्ठी का समापन किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here