Home education पीएम श्री विद्यालय में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

पीएम श्री विद्यालय में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

पादूकलां। – ग्राम कंवरियाट स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह पखवाड़ा आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा।

विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की। उन्होंने छात्रों को प्लास्टिक और पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और इनके प्रयोग से बचने की शपथ दिलाई। शिक्षकों ने कहा कि स्वच्छता केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह हमारे जीवन का हिस्सा बननी चाहिए।  

कार्यक्रम के तहत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की भी शुरुआत की गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। पौधरोपण के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे, ताकि वे आने वाले वर्षों में विद्यालय की हरियाली और पर्यावरण संतुलन में योगदान दे सकें।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बुधाराम जाट ने कहा कि सेवा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य लोगों को हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और स्वच्छता के महत्व को समझाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे पौधों की सुरक्षा करें और स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं।

प्रधानाचार्या जतनी चौधरी ने बताया कि विद्यालयों और कार्यालयों में चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान केवल प्रतीकात्मक नहीं हैं, बल्कि ये सतत विकास की नींव हैं। उनका कहना था कि जब तक हर नागरिक स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा नहीं बनाएगा, तब तक स्वस्थ समाज की कल्पना अधूरी रहेगी।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ महेंद्र कुमार, सुमन खंदोलिया, प्रकाश चंद, गजेन्द्र शर्मा, जीतेन्द्र जांगिड़, जगदीश बडीयासर, निर्मला, दीपशिखा कँवर, सुनिता लटियाल, संतोष बाँता, पुराराम बांगङा, मोहन राम, सहीराम सहित कई शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version