पेड़-पौधों का मानव से अटूट रिश्ता : जाजोरी तालाब पर हुआ वृक्षारोपण

0
69
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोधपुर (नोख)

नोख उपतहसील के समीप भिवजी का गांव स्थित जाजोरी गंवाई तालाब पर मंगलवार को सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों और युवाओं ने 51 पौधे लगाकर उनकी देखभाल की शपथ ली।

वृक्षारोपण का महत्व

शिक्षाविद प्रभु सिंह भाटी ने बताया कि सौर ऊर्जा क्षेत्र में हजारों की संख्या में पेड़ों की कटाई हो रही है, जिसके चलते स्थानीय लोगों का जीवन संकट में है। उन्होंने कहा कि जीवन बचाने के लिए वृक्ष संरक्षण आवश्यक है।

“ऋषि-मुनियों के समय से जंगल और वृक्ष मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। सनातन संस्कृति में वृक्षों की पूजा का प्रावधान भी इसी कारण है ताकि इनके संरक्षण की परंपरा बनी रहे।”

संरक्षण की जिम्मेदारी

  • युवा क्लब ने पौधों की सार-संभाल की जिम्मेदारी ली।

  • सीमाजन कल्याण समिति बाप ने तार, जाली और पोल की व्यवस्था का खर्च उठाया।

कार्यक्रम में उपस्थित

प्रेम सिंह भाटी, मूल सिंह, धने सिंह, राजू सिंह, जसवंत सिंह, ज्ञान सिंह, बाबूराम भील, नजीर खां, गोपाल सिंह, कान सिंह, देवी सिंह, मुकेश पालीवाल, भेराराम सुथार, छैलू सिंह, रावल सिंह, विक्रम सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

संकल्प

 कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अधिकतम वृक्ष लगाने और उनकी सार-संभाल की शपथ लेकर हरित राजस्थान का संकल्प लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here