Home latest पौराणिक विरासत के संरक्षण के साथ होगा पुष्कर का विकास –...

पौराणिक विरासत के संरक्षण के साथ होगा पुष्कर का विकास – भजनलाल शर्मा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक, तीर्थराज को मिलेगा नया स्वरूप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर की पौराणिक और आध्यात्मिक महत्ता को बनाए रखते हुए इसे विश्वस्तरीय तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुष्कर की दिव्यता और भव्यता को और अधिक निखारते हुए इसे नया स्वरूप दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में पुष्कर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है, जिससे सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हो और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिले।

घाटों और मंदिरों का होगा सौंदर्यकरण

बैठक में पुष्कर सरोवर के घाटों पर सुविधाओं के विकास, मंदिरों और परिक्रमा मार्गों के सौंदर्यकरण, भव्य एंट्री प्लाजा और सड़कों के निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मा मंदिर सहित अन्य मंदिरों के सौंदर्यकरण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साधु-संतों और स्थानीय लोगों से लिए सुझाव

बैठक में पुष्कर से आए साधु, महंतों और स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने जनसहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आमजन के सहयोग से विकास कार्य और अधिक प्रभावी होंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version