Home latest मई के द्वितीय पखवाड़े में आयोजित होगा ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’

मई के द्वितीय पखवाड़े में आयोजित होगा ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नई तकनीक और परंपरागत तरीकों से फसल उत्पादन और किसानों की आय में होगी वृद्धि

गांव-गांव जाकर जनजागरुकता अभियान से अधिकाधिक किसानों को करें प्रोत्साहित
-मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसानों की खुशहाली ही प्रदेश की समृद्धि का आधार है। उन्होंने बताया कि मई के द्वितीय पखवाड़े में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ (ग्राम) कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीक और निवेश को बढ़ावा देने का बड़ा मंच बनेगी।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरी की जाएं तथा देश-विदेश के कृषि विशेषज्ञों को अधिकाधिक रूप से जोड़ा जाए, ताकि किसानों को नई तकनीकों का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि गांव-गांव जनजागरूकता अभियान चलाकर किसानों को इस आयोजन से जोड़ा जाए और प्रगतिशील किसानों, पशुपालकों, डेयरी एवं मत्स्य पालकों को सम्मानित किया जाए।

बैठक में अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं फिक्की के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version