पौधारोपण कर मनाया गया भाजपा जिलाध्यक्ष का जन्मदिन

0
147
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

सवाई माधोपुर: बामनवास— भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर मान सिंह गुर्जर के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता नरसीराम मीणा के नेतृत्व में पिपलाई में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीएचसी पिपलाई में फल वितरण कर जन्मदिन समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रतिनिधि हरीसिंह चेची, मान सिंह केदार मीणा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर नरसीराम मीणा ने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बनता है, बल्कि इससे प्रकृति में हरियाली और समृद्धि भी बनी रहती है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस प्रकार पेड़ों से जीवन में हरियाली आती है, उसी प्रकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष के जीवन में भी हमेशा खुशहाली बनी रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here