पत्नी और साले से परेशान युवक ने की आत्महत्या

0
129
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जहर खाने से पहले सोशल मीडिया पर लिखी आखिरी पोस्ट

भरतपुर।
भरतपुर जिले के उच्चैन थाना इलाके में एक 30 वर्षीय युवक ने घरेलू कलह और साले की धमकियों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवक ने जहर खाने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली, जिसमें उसने अपनी पत्नी और साले पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना कैसे हुई

उच्चैन थाने के हेड कांस्टेबल ब्रह्मस्वरूप ने बताया कि सहना निवासी विष्णु (30) का अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। 17 अगस्त की रात को विष्णु ने जहर खा लिया। जब उसकी पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो उसने शोर मचाया। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और विष्णु को तुरंत आरबीएम अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान विष्णु की मौत हो गई। अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सोशल मीडिया पर लिखी आखिरी पोस्ट

जांच के दौरान सामने आया कि विष्णु ने जहर खाने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी। उसमें लिखा था:

  • “मैं पूरे होश-हवास में लिख रहा हूं कि अलीपुर निवासी रणवीर चौधरी पिता रामगोपाल मुझे परेशान और धमकी दे रहे हैं। तुझे देख लेंगे और मारने की धमकी दे रहे हैं। मेरी पत्नी आए दिन मुझ पर आरोप लगाती है कि मेरा चाची और भाभी से अफेयर चल रहा है। इसलिए आज मैं आत्महत्या कर रहा हूं।”

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबंध में किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि सोशल मीडिया पोस्ट और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here