Home latest परिवार में संस्कार को बढ़ावा देने में महिलाओं की अहम भूमिका –...

परिवार में संस्कार को बढ़ावा देने में महिलाओं की अहम भूमिका – देवनानी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विधानसभा अध्यक्ष ने कि पंचशील में महिला जागृति मंच के कार्यक्रम में शिरकत

अजमेर (नितिन मेहरा)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि परिवार में संस्कारों को बढ़ावा देने में महिलाओं की अहम भूमिका है। वे सदियों से यह जिम्मेदारी निभाती आ रही है और उन्हें आगे भी अपनी पीढ़ियों को संस्कारवान बनाने में भूमिका निभानी होगी। भारत एक ऐसा देश है जहां नारी को पूजा जाता है और वे समाज निर्माण में अपनी बराबर भागीदारी निभाती है। भारत में महिलाओं की भूमिका सदैव से सशक्त रही है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अन्तर्राष्टीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पंचशील में महिला जागृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि कोई भी देश सभ्य और सशक्त तभी बनता है। जब वह संस्कारवान और सुयोग्य नागरिकों से परिपूर्ण हांे।

भारत में कई युगो से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देश की मातृ शक्ति ने अपने कंधों पर ले रखी है। भारत की महिलाएं देश की पीढ़ियों को संस्कारवान बनाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और यही कारण है कि भारत युगों-युगों से पूरे विश्व में आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गुरू की भूमिका निभाता आ रहा है। देश यह भूमिका आगे भी निभाता रहेगा। देवनानी ने कहा कि आज भारत को पूरे विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है। मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट बनाने का संकल्प लिया है।

इस तरक्की में देश की महिलाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान है। देश के इस नव निर्माण में महिलाओं को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने महिलाओं की उन्नति के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की है। लखपति दीदी योजना सहित कई ऐसी योजनाएं है जिनसे महिलाओं को आर्थिक रूप से आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ अवश्यक लेना चाहिए। इस अवसर पर महिला जागृति मंच की अध्यक्ष पूजा तोलानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version