परशुराम जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ कल

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

मनीष पारीक
नावां सिटी

खांडल महिला मंडल और खांडल विप्र समाज नावां द्वारा श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कल 28 अप्रैल 2025 को होगा।

महिला मंडल के कार्यक्रम

खांडल महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के लिए लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता सहित विभिन्न मनोरंजनात्मक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह कार्यक्रम गौरज चौक स्थित श्री परशुराम भवन में दोपहर 1:00 बजे से होगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह

कार्यक्रम के दूसरे दिन सुखदेव वाटिका में सायंकाल समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

प्रभात फेरी और पूजा

29 अप्रैल 2025 को प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलाओं के लिए पीले रंग की साड़ी और पुरुष वर्ग के लिए सफेद कुर्ता, पायजामा का ड्रेस कोड रहेगा। प्रभात फेरी के बाद भगवान श्रीपरशुराम जी का पूजन कर सुंदरकांड पठन किया जाएगा और प्रसाद वितरण होगा।

आम सभा और सामूहिक भोजन

सायंकाल सामूहिक भोजन के पश्चात श्री खांडल विप्र समाज नावां की आम सभा का आयोजन किया जाएगा। परशुराम युवा शक्ति अध्यक्ष अरुण जोशी ने बताया कि इसी दिन दोपहर में युवा शक्ति के लिए भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here