परख परीक्षा आयोजित विद्यार्थियों का परखा गया ज्ञान

0
194
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उनियारा उपखंड के बनेठा कस्बे में बुधवार को अपने परख सर्वेक्षण परीक्षा 2024 आयोजित की गई। परीक्षा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 20 विद्यार्थियों,महात्मा गांधी बालिका राजकीय विद्यालय के 15 विद्यार्थियों एवं सरस्वती विद्या मंदिर के 29 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिराम मीणा ने बनेठा, सूंथडा,सुरेली,उनियारा,ककोड आदि स्थानों के विद्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर सत्यनारायण शर्मा ऑब्जर्व,संजय महावर,हरीश जैन,आशाराम गुर्जर,लोकेश नागर एफ आई,शकुंतला चौधरी,नरेन्द्र जैन सहित सभी संस्था प्रधान मौजूद थे। हरिराम मीणा ने बताया कि परीक्षा को लेकर मिले दिशा निर्देशों के आधार पर परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में बच्चों ने शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा पेपर हल किया और हल हुए प्रश्नों को ओएमआर शीट में भरा। फील्ड इन्वेस्टिगेटर एवं ऑब्जर्व ने परीक्षा को विधिवत रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी का अच्छी तरह निर्वहन किया। परीक्षा में शामिल हुए बच्चों ने बताया कि प्रश्न पत्र में उनके विषय,स्कूल व परिवार से संबंधित काफी रोचक और अच्छे प्रश्न देखने को मिले। सर्वेक्षण परीक्षा में भाषा और गणित के अध्यापकों का भी परीक्षण हुआ। परीक्षा केंद्र पर भौतिक पर्यवेक्षक के तौर पर डीएलएड प्रशिक्षुओ और शिक्षकों को नामित किया गया था। यह सर्वेक्षण परीक्षा पूर्ण तरीके से ओएमआर शीट पर आधारित थी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here