लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर। भरतपुर में पंजाब नेशनल बैंक के के उच्च प्रबंधन द्वारा मोबाइल से उपस्थिति दर्ज करने व ग्राहक से क्यूआर कोड के माध्यम से कर्मचारी का व्यक्तिगत फीडबैक लेने एवं बैंक का विपणन कार्य के लिए अनुचित दबाव बनाना द्विपक्षीय समझौते को दरकिनार करना एवं गैरकानूनी रूप से अनुशासनात्मक कार्यवाही को प्रधान कार्यालय स्तर पर करने संबंधी कर्मचारी विरोधी नीतियों को थोपने का कार्य किया जा रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक एम्पलाइज यूनियन भरतपुर के सचिव सतीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारी प्रबंधन की कथित विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करते हैं और आगमन ऐप को रद्द करने क्यूआर कोड वापस लेने व्यवसाय वृद्धि करने व ग्राहक सेवा के नाम पर कामगारों को प्रताड़ित करने आदि मांगों को लेकर संगठनात्मक विरोध करते हुए सीधी कार्यवाही करेंगे।
आज दिनांक 30 जून 2025 को पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय भरतपुर के समक्ष प्रदर्शन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया।










































