‘‘पंच गौरव’’ कार्यक्रम के तहत पान मैथी और मसाला प्रसंस्करण की कार्यशाला एवं प्रदर्शनी

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर | रिपोर्टर: प्रदीप कुमार डागा

नागौर जिले में रविवार को ‘‘पंच गौरव’’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद (ODOP) नीति 2024 के तहत पान मैथी और मसाला प्रसंस्करण के लिए एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह योजना 31 मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगी।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक बजरंग सांगवा ने बताया कि ओडीओपी के तहत चयनित उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उद्यमियों को बेहतर गुणवत्ता और ब्रांडिंग के साथ बाजार में उतारने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में नागौर जिले के पान मैथी के किसान और मसाला प्रसंस्करण के व्यापारियों ने भाग लिया। चयनित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें पान मैथी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए और ओडीओपी योजना से लाभान्वित उद्यमियों को चेक वितरित किए गए।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजदीप मुंदियाड़ा, कृषि अनुसंधान केंद्र और नरेन्द्र असिस्टेंट प्रोफेसर ने किसानों और उद्यमियों को नवीन तकनीकी संबंधी जानकारी प्रदान की। महाप्रबंधक सांगवा ने स्पष्ट किया कि कार्यशाला में शामिल लाभ केवल ओडीओपी पंजीकृत इकाइयों के लिए उपलब्ध होंगे।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सी.आर. चौधरी, अध्यक्ष किसान आयोग उपस्थित रहे। इसके अलावा विधायक रेवन्तराम डांगा (खींवसर), जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर, पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष भोजराज सारस्वत, बनवारीलाल अग्रवाल, संरक्षक लघु उद्योग भारती, डॉ. महेश पुनिया (डीन एग्रीकल्चर कॉलेज, नागौर), सहायक निदेशक कृषि विभाग संकरराम सियाक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी मुन्नालाल काला, और मोहम्मद शरीफ छिंप्पा ने भी भाग लिया।

रघुनाथ सिंवर, सचिव कृषि उपज मंडी नागौर, ने कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की और कार्यशाला में उपस्थित सभी किसानों और उद्यमियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यशाला एवं प्रदर्शनी से पान मैथी और मसाला प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलने और स्थानीय किसानों एवं उद्यमियों को लाभ प्राप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here