पलाई व झुण्डवा पंचायत क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा

0
32
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उपखंड की पलाई एवं झुण्डवा पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष मदन कुमावत के नेतृत्व में पेयजल समस्या के समाधान के लिए उपखंड अधिकारी पूजा मीणा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में बीसलपुर पेयजल परियोजना के तहत घरों में नल कनेक्शन तो लगाए जा चुके हैं, लेकिन अब तक पानी नलों तक नहीं पहुंचा है। भारतीय किसान संघ ने इस समस्या को 10 मार्च को झुण्डवा पंचायत मुख्यालय में आयोजित जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में भी जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया था। जनसुनवाई में विभाग के सहायक अभियंता को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद समाधान नहीं किया गया।

ज्ञापन में विशेष रूप से पलाई ग्राम पंचायत की रेगर बस्ती, खेड़ा का मोहल्ला, बैरवा बस्ती, गोपाल जी का चौक और झुण्डवा पंचायत मुख्यालय सहित सुभानपुरा, राहमानपुरा, सिन्दोली, बंजारा ढाणी में समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई। साथ ही दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की गई।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि 8 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता और ग्रामीण उपखंड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।

ज्ञापन सौंपने के अवसर पर तहसील अध्यक्ष शिवराज सिंह मीणा, पूर्व तहसील अध्यक्ष रामकिशन धाकड़, नंदकिशोर जांगिड़, महेश धाकड़, मुकेश चौधरी सहित कई ग्रामीण और संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here