Home latest पाइल्स फिस्टुला के रोगियों की भर्ती 9 तक ही

पाइल्स फिस्टुला के रोगियों की भर्ती 9 तक ही

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । यहां आयुर्वेद विभाग की ओर से आयोजित 5 फरवरी से संचालित 10 दिविसीय आवासीय अंतरंग शल्य शिविर में लगातार मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।जबकि शिविर में पाइल्स एवं फिस्टुला के रोगियों की भर्ती 9 फरवरी तक ही कि जाएगी ।शिविर प्रभारी डॉ रामहेत मीणा ने बताया कि 5 फरवरी से शुरू हुए 10 दिवसीय शिविर में अबतक 965 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया ।

उन्होंने बताया कि पंचकर्म से 240,अग्निकर्म से 159, योग से 284, स्वर्णप्रशान से 307 और पाइल्स फिस्टुला के 67 मरीज भर्ती हुऐ थे। जिनमें से 31 मरीजों के ऑपरेशन कर दिए गए । सभी मरीज बहुत स्वस्थ और प्रसन्न है। शिविर प्रभारी डॉक्टर रामहेत मीना ने बताया कि अंतरंग शल्य चिकित्सा शिविर 14 फ़रवरी तक संचालित है । ओपीडी समय 9 बजे से 3बजे तक है ।जबकि पाइल्स फिस्टुला के मरीज केवल 9 फरवरी तक ही भर्ती किए जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version