पढ़ाई में अव्वल, खेल में निपुण: शारदा ने दिखाया दम, राज्य स्तर पर जीत दर्ज

0
37
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां। राजस्थान के तांतवास (खींवसर) की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा शारदा नायक ने 69वीं मलखंब खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली शारदा न सिर्फ खेल में अव्वल है, बल्कि पढ़ाई में भी हमेशा उत्कृष्ट रही है।

शारदा, भूरा राम नायक की सुपुत्री, ने राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता में भी पुरस्कार जीतकर अपनी काबिलियत साबित की है। उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर जीत हासिल करना है। वर्तमान में वह नागौर जिले के लांपोलाई में आयोजित जिला स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।

इस अवसर पर शारदा के साथ उनकी मार्गदर्शिका सुश्री रेखा बिश्नोई (शारीरिक शिक्षिका),  मंछाराम (शारीरिक शिक्षक) और कैलाशचंद शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने शारदा की मेहनत, अनुशासन और लगन की प्रशंसा की।

शारदा ने कहा, “मलखंब एक कठिन खेल है, लेकिन मेरी मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग मुझे हर मोड़ पर संबल देता है। अब मेरी पूरी कोशिश है कि मैं राष्ट्रीय स्तर पर भी जीत दर्ज करूं और अपने गांव व जिले का नाम और ऊँचा करूं।”

शारदा का खेल और शिक्षा में समन्वय उन्हें एक विशेष मुकाम की ओर ले जा रहा है। उनके जज्बे और उपलब्धियों ने कई युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर साबित किया है। ऐसे प्रयास न केवल खेल को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी फैलाते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here