लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मां का आरोप मुकदमा दर्ज कराने से रोका, जान से मारने की धमकी
बाड़ी धौलपुर से वीरेंद्र रावत की रिपोर्ट
बाड़ी। आरोपी परिवार के पड़ोस में ही रहता है जो दिन में बालिका को घर मे खिलाने आया था। घर मे कोई नही होने और बालिका की मां के काम में व्यस्त होने पर उसने वारदात को अंजाम दे दिया.। आरोपी ने जब मासूम के साथ घटनाक्रम को अंजाम दिया तो बच्ची रोने लगी , बच्ची की रोने की आवाज सुनकर जब मां आई तो आरोपी मां को धक्का देकर भाग गया।
पीड़िता की मां का आरोप, आरोपी के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने से रोका, धमकाया
ढाई वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुई इस घटना को लेकर कोतवाली थाना अधिकारी अमित शर्मा ने बताया की थाना क्षेत्र में उक्त वारदात हुई है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने जो रिपोर्ट दी है। उसमें 23 मई को दिन में करीब 3 बजे की घटना बताई है। जब घर पर कोई नहीं होने और पड़ोसी आरोपी द्वारा घर में बालिका को खिलाने के दौरान वारदात की है। बाद में बालिका की मां ने पति को फोन कर घर बुलाया और उसे घटना बताई। पति के आने पर जब भी लोग थाने आ रहे थे तो आरोपी और उसके पारिवारिजनों को आरोपी पक्ष द्वारा डरा धमकाकर रोक दिया गया।
मासूम बच्ची का कराया मेडिकल , आरोपी की तलाश जारी
ऐसे में 25 मई को पीड़ित परिवार ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिस पर 26 मई सोमवार को बालिका का मेडिकल कराया है। साथ में धारा 65 (दो) और 351(दो) बीएनएस एवं 5,6 पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार को सौंपी गई है। आरोपी के तलाश में पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।










































