लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उपखंड क्षेत्र के पचाला स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यालय में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत स्वास्थ्य स्वयंसेवक लियाकत अली ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक जीवन को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और साथ ही अपने परिवारजनों व परिचितों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रसाद गुर्जर, उप प्रधानाचार्य मथुरा लाल मीणा सहित लखनलाल मीणा, रमेशचंद्र, मधु जैन, सीमा प्रतिहार एवं शीला सैनी उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।


















































