लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चाकसू। वार्ड 35 की पार्षद ममता मीना के घर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
-
बनवारी मीना उर्फ बन्नू (23), पुत्र पूरण मल मीणा, निवासी थूणी मंगलदास, कोटखावदा
-
अजय सिंह राजावत (22), पुत्र प्रहलाद सिंह राजावत, निवासी गोपालपुरा, माधोराजपुरा
पुलिस के अनुसार, घटना 27 नवंबर 2025 की देर रात हुई थी। अज्ञात बदमाशों ने डंडे, सरिया और फरसे से लैस होकर पार्षद ममता मीना, उनके पति और बेटे पर हमला किया। हमलावरों ने घर से 5.50 लाख रुपए नकद और कार के डैशबोर्ड से 25 हजार रुपए लूट लिए। इसके अलावा संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया और हवाई फायर कर दहशत फैलाई।
मामले की जांच चाकसू एसीपी भवानी सिंह कर रहे हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
